फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, गेहूं की बोरियों से दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो- मृतक नन्हे यादव।
विज्ञापन
मिलक मंडी से गेहूं लेकर बरेली जा रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बहगुल नदी पुल के पास खाई में गिरी
विज्ञापन

फोटो- मृतक नन्हे यादव।
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगंज पश्चिमी। पहिए का एक्सल टूटने के कारण मिलक मंडी से गेहूं लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली हाइवे के बहगुल नदी पुल के पास पलट कर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की बोरियों में दबकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर की कोतवाली मिलक के गांव सिरसा निवासी नन्हे सिंह यादव हाल में वह कस्बा मिलक के मोहल्ला सउदी नगर अपने बच्चों के साथ रहता था। ट्रैक्टर ट्रॉली मजदूरी पर चलाता था। सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे वह मिलक मंडी से गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बरेली मंडी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के बहगुल नदी पुल के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर के पिछले पहिए का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिर गई। उछलकर गिरा ट्रैक्टर चालक गेहूं की बोरियों के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बोरियों के नीचे से बाहर निकाला तब तक ट्रैक्टर चालक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक को हैं चार बच्चे
पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से उसके घर सूचना दी। खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।मृतक नन्हे यादव अपने पीछे पत्नी, छोटे चार बच्चों को छोड़ गए हैं।

फोटो- मृतक नन्हे यादव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें