फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर किसान की मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। देवचरा बाजार के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक शिवकुमार (32) की मौके पर ही मौत गई। ट्रैक्टर पर बैठे अन्य तीन लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

थाना भुता के गांव कुरमरी निवासी शिवकुमार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान लेकर बृहस्पतिवार को देवचरा गांव की बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह देवचरा के पास पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर बैठे संजीव, राहुल और छत्रपाल तो कूद गए मगर शिवकुमार ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए।
हादसे के बाद ट्रक का चालक मय वाहन फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर को सीधा कराकर शव बाहर निकाला गया। शिवकुमार के परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा दो बेटे प्रांशु और हिमांशु हैं।
विज्ञापन

-
बाइक की टक्कर से दादी-नाती घायल
हाफिजगंज। दादी के साथ स्कूल जा रहे छात्र को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बा हाफिजगंज निवासी शरीफन पत्नी बुद्वी अपने पौत्र हमदान (13) को स्कूल छोड़ने जा रहीं थीं। सड़क पार करते समय नवाबगंज की ओर से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें