फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक, मजदूर की मौत, 8 जख्मी

Wed, 21 Jun 2023 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बहेड़ी। मृतक जियाउर रहमान का फोटो
विज्ञापन
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे पर मंगलवार तड़के डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक और एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, हादसे में आठ मजदूर घायल हो गए। तीन मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दमखोदा ब्लॉक के गांव पिपरा नानकार के मजदूर यहां परोही में धान की रोपाई करने आए हुए थे। मंगलवार तड़के पांच बजे वे नैनीताल हाईवे के किनारे ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी कर उसमें धान की पौध रख रहे थे। तभी एक डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिपरा नानकार निवासी चालक लईक (40) पुत्र वहीद और जियाउर रहमान (28) पुत्र मरगूब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिपरा के फारूख, अब्दुल हसन, रहपुरा गनीमत का जहीर, पिपरा के रियाज, निजामुद्दीन, अफ़जाल, आसिफ और जाहिर घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फारूक, अब्दुल हसन व जहीर की हालत होने पर बरेली रेफर किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्राॅली खाई में जा गिरे। हादसे के बाद डंपर छोड़ कर चालक भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

बहेड़ी। मृतक जियाउर रहमान का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें