फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी और ससुरालियों से प्रताड़ित युवक ने विषाक्त खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले हुई थी शादी, ससुराली दे रहे थे मुकदमे में फंसाने की धमकी
विज्ञापन

सीबीगंज (बरेली)। पत्नी और ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो संदेश भी छोड़ा है। इसमें मौत के लिए पत्नी समेत सास व ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर निवासी अमित कुमार की शादी 21 अप्रैल 2024 को बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव कल्लिया टूकरी निवासी चांदनी के साथ हुई थी। चांदनी का परिवार अब नोएडा के गांव हमीरपुर में रहा है। अमित चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करते थे। 20 अगस्त को अमित पत्नी को बुलाने नोएडा गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां ससुरालियों ने चांदनी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। उसे प्रताड़ित किया और चांदनी समेत ससुर संजय सिंह, सास नेमवती ने उसके परिवार वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद अमित नोएडा से अकेले ही मथुरापुर आ गए। यहां सचिन ने सुसाइड नोट लिखने के साथ वीडियो संदेश बनाया। इसके बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें