बरेली। एटीएम से रुपये निकालते समय अंजान की मदद ली तो शातिर ठग ने डेबिट कार्ड बदलकर 3 लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए।सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सराय तल्फी निवासी ममता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बेटे को रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड दिया था। बेटा सुभाषनगर
बदायूं रोड स्थित एटीएम पर गया और 10 हजार रुपये पांच बार में निकालने की कोशिश की। एटीएम से रुपये नहीं निकले तो बेटा वापस आ गया। बैंक से लेनदेन की जानकारी मांगी तो पता चला कि खाते से 3 लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जब कार्ड की जांच की तो वह किसी और का निकला। तब बेटे ने बताया कि एटीएम पर उसने अंजान शख्स की मदद ली थी। उसने ही कार्ड बदलकर रुपये निकाले हैं। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
ठगी की रकम करा दी फ्रीज
बरेली। विश्वनाथपुरम के बृजेश पांडेय ने बताया कि साइबर ठगों ने 19,411 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। साइबर क्राइम से शिकायत की गई तो रुपये फ्रीज करा दिए हैं। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
-
व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर ठग मांग रहे रुपये
बरेली। कैंट क्षेत्र के आफताब ने बताया कि उनका फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर अंजान व्यक्ति लोगों से रुपये की मांग कर रहा है। कैंट थाने में आफताब की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो