फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज्जतनगर सबस्टेशन से जुडे इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर (शहरी) सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सबस्टेशन पर टेस्टिंग कार्य के चलते बिजली निगम ने बृहस्पतिवार को शटडाउन लिया है। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सबस्टेशन से जुड़े गोपालनगर, संजयनगर, कुदेशिया फाटक आदि इलाकों में बिजली गुल रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशाषी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया सबस्टेशन पर लंबे समय से टेस्टिंग कार्य लंबित था। बृहस्पतिवार को यह कार्य करने के लिए शटडाउन लिया गया है। सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में इस अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने अपील की परेशानी से बचने के लिए संबंधित मोहल्लों के उपभोक्ता पहले ही पानी आदि का बंदोबस्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें