बरेली। इस बार अहोई अष्टमी सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखती हैं।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अहोई अष्टमी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माताएं सूर्योदय से लेकर रात तक व्रत रखती हैं। तारे निकलने के बाद उनकी पूजा-अर्चना कर व्रत खोलती हैं। ऐसा माना जाता है कि अहोई अष्टमी का यह व्रत संतान के जीवन से जुड़ी बाधाओं को दूर करता है। यह व्रत मातृत्व की शक्ति और संतान के प्रति प्रेम का प्रतीक है। इस साल अष्टमी तिथि 13 अक्तूबर को दोपहर 12:24 बजे से शुरू होकर 14 अक्तूबर की सुबह 11:09 बजे तक रहेगी। चूंकि यह व्रत तारों के दर्शन और पूजा से जुड़ा होता है, इसलिए 13 अक्तूबर को ही अहोई अष्टमी मनाई जाएगी। संवाद
पूजा का शुभ मुहूर्त
शाम 5:53 से 7:08 बजे तक।