फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूंदाबांदी के आसार, मिल सकती है गर्मी से राहत

विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। करीब पांच दिनों से हावी पश्चिमी विक्षोभ के असर से अनुकूल माहौल बनने पर बुधवार को बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को दिन में भी उत्तर पश्चिम उत्तर दिशा से हवाएं चलतीं रहीं।इसके चलते दिन में धूप की तपिश कम रही और तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। हवाओं के स्थिर रहने और निमभन वायुदाब का क्षेत्र बनने पर हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। मंगलवार को तापमान अधिकतम 38.0 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 43 फीसदी रही। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन दिनों गेहूं की कटाई और गहाई का काम चल रहा है। बारिश होने से इसमें व्यवधान आ सकता है। लांक भीगने से किसानों को मुकसान भी हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें