फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज सुबह दस बजे 52 सेकंड के लिए थमेगा शहर, गूंजेगा राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला के अभिनव अभियसान ''''मां तुझे प्रणाम'''' के तहत शहर के 23 मुख्य चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन होगा। अपील है कि जब राष्ट्रगान शुरू हो तो जहां है, वहीं कुछ देर के लिए ठहरकर राष्ट्रगान के प्रति सम्मान जताएं।
विज्ञापन

नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर ठीक सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। मुख्य आयोजन गांधी उद्यान में होगा। इस दौरान मंच पर देशप्रेम की थीम पर आधारित कई प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट, कुतुबखाना, सौ फुटा, डेलापीर, सेलेक्शन प्वॉइंट चौराहा, शील चौराहा, ईंट पजाया, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज, धर्मकांटा, गणेशनगर, किला क्रॉसिंग, वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अड्डा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौक सहित 23 तिराहों-चौराहों पर राष्ट्रगान गूंजेगा। शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्यमी, गण्यमान्य नागरिक इसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें