बरेली। सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों के सभी फीडर सोमवार को बंद रहेंगे। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों पर अनुरक्षण का काम कराया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे करीब 18 हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। अधिशासी अभियंता (11 केवी-एलटी लाइन) सुरेंद्र गौतम ने बताया कि मढ़ीनाथ उपकेंद्र पर पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुक्रवार को पूरा किया जा चुका है। सोमवार को उपकेंद्र पर अनुरक्षण के काम के अलावा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति शुरू की जाएगी। सुुभाषनगर उपकेंद्र के सभी सभी फीडरों पर सोमवार को शटडाउन लिया जाएगा। सुभाषनगर उपकेंद्र की भी क्षमता वृद्धि की गई है। मढ़ीनाथ और सुभाषनगर उपकेंद्रों को साउथ सिटी स्थित 220 ट्रांसमिशन से जोड़ने का काम भी चल रहा है। इन दोनों उपकेंद्रों के लिए साउथ सिटी से 33 केवी लिंक लाइन से जोड़ा जा रहा है। संवाद