फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दांतों की सड़न, कैंसर की वजह है तंबाकू... नशे से रहे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण, राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र सरकंडा में जागरूकता शिविर लगाया गया। आरबीएसके टीम प्रभारी डॉ. जीए राही ने ग्रामीणों को तंबाकू सेवन से शारीरिक तकलीफ के बारे में बताया। डॉ. राही ने कहा कि मौखिक स्वच्छता बेहद जरूरी है। तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव की शुरुआत दांतों के सड़न से होती है। पायरिया, कंधे, गर्दन में दर्द, रक्त धमनियों पर दबाव, सांस और पेट संबंधी समस्या के साथ तंबाकू सेवन से कैंसर, दिल के दौरा की आशंका रहती है। डेंटिस्ट डॉ. अतुल कटियार ने ग्रामीणों को तंबाकू से दूर रहने, स्वस्थ आहार लेने, नियमित ब्रश करने, छह माह में दंत परीक्षण का सुझाव दिया। डॉ. अमित ने टोल फ्री नंबर 104 की जानकारी दी। ऑप्टोमेट्रिस्ट कमलेंद्र सिंह ने नशामुक्त जीवन के लिए शपथ दिलाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें