Tight security today will vote for MLC
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली मुरादाबाद स्नातक सीट पर शुक्रवार को सुबह आठ से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा। जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए सभी जिलों के कलक्ट्रेट के अलावा कमिश्नरी में भी कंट्रोल रूम खोला गया है। कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वह शांतिपूर्ण मतदान कराएं। मतदान के कारण दोनों मंडलों में शराब की दुकानें आज शाम से बंद हो गईं जो कि शुक्रवार शाम चार बजे तक बंद रहेंगी। वोटरों को मतदान के लिए विशेष सुविधा रहेगी, उन्हें अल्प समय के लिए अवकाश भी मिलेगा। सभी नौ जिलों की मतपेटी एकत्रित होकर नरियावल मंडी में जमा होंगी। वहां पर छह फरवरी को मतों की गणना होगी।
बरेली मुरादाबाद एमएलसी स्नातक सीट एक नजर में
जिला वोटर
बरेली 30,126
पीलीभीत 17,255
शाहजहांपुर 18,249
बदायूं 14,742
रामपुर 09,386
अमरोहा 19,704
बिजनौर 31,708
मुरादाबाद 22,908
संभल 09,716
कुल वोटर 1,73,794
कुल बूथ 269
बरेली..
बूथ 45
जोन 08
सेक्टर 08
मतपत्र होंगे फोटोयुक्त
इस बार एमएलसी के चुनाव में मतपत्र गुलाबी रंग का है। जिस पर प्रत्याशियों का फोटो लगा हुआ है।