सहायता केंद्र पर 24 घंटे रहेगी पुलिस
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर में बदायूं दिशा से जल लेकर कांवड़िये प्रवेश करेंगे। कई शिव भक्त गढ़ मुक्तेश्वर से दिल्ली रोड से होकर भी आएंगे। इस लिहाज से करगैना, झुमका चौराहा व सिटी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस सहायता बूथ बनाए गए हैं। यहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।
जत्थों की सुरक्षा थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी
पूरे सावन भर थाना प्रभारी अपने क्षेत्र से रवाना होने वाले जत्थों को कड़ी सुरक्षा में निकलवाएंगे। जैसे ही जत्था दूसरे थाने की सीमा में पहुंचेगा तब संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी।
उन्हें उस जत्थे को आगे के थाने की सीमा तक देखरेख करानी होगी। हालांकि जत्थों के संचालकों को भी खुराफात होने पर जिम्मेदार माना जाएगा। बावजूद ज्यादा तेज आवाज में डीजे बजाने व किसी अन्य तरह की खुराफात की निगरानी संबंधित थाना प्रभारियों को ही करानी होगी।