फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठग गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने सोमवार को जमीन बेचने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर रकम हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर भूमीज इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन अधिकारियों समेत चार को गिरफ्तार किया।
इनमें कंपनी के एमडी शिवम सक्सेना, एमडी यतीश कुमार, सेल्स मैनेजर अक्षित सक्सेना और बिचौलिया श्रीकांत गुप्ता शामिल हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद चाराें जेल भेजे गए।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी आम लोगों को शहर में अलग-अलग जगह पर जमीन देने का दावा करते हैं। दूसरों की जमीन दिखाते हैं। अपने ही गिरोह के एक गुर्गे को उस जमीन का मालिक बताकर ग्राहक से मिलवाते हैं।
विज्ञापन

डील फाइनल होते ही रकम लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। मामले में पांच-छह और लोगों के नाम सामने आए हैं। जल्द और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
आरोपियों के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है, जो फर्म के नाम पर है। अमूमन पिस्टल शिवम या फिर यतीश के पास रहती थी। जब भी कोई ग्राहक उनसे मिलने पहुंचता था तो वह पिस्टल जरूर लगाए रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब कोई उन पर पैसे वापसी का दबाव बनाता था तो वह पिस्टल दिखाकर धमकाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें