फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बनाते तीन महिलाएं पकड़ीं

Sat, 17 Feb 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कंचनपुर में शनिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने छापा मारा। पुलिस ने राहुल गिहार के घर में उसकी पत्नी वंदना को कच्ची शराब बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से शराब बनाने के उपकरण और नौ लीटर शराब बरामद हुई। इसके वाद पुलिस ने हरपाल गिहार के घर पर छापा मारा। वहां उसकी बेटी शराब बना रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर शराब बरामद कर ली। एसआई घनश्याम सिंह चौहान ने बताया कि छापेमारी में सुनील गिहार के घर में उसकी पत्नी संगीता शराब बनाते मिली। यहां से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पकड़ी गईं तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें