शीशगढ़। कस्बे में दो मंजिला मकान की छत का छज्जा गिरने से तीन किशोरियां घायल हो गईं। कस्बावासियों के मुताबिक, मकान में बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी। घटना के बाद शिक्षक ने मोबाइल फोन बंद कर लिया है। छत गिरने से सादिका (13), लजी (11) और कसीदा (11) घायल हुई हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छज्जे की ईंट गिरने से हल्की चोट लगी है।