फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन क्रिकेट कप के पांचवें दिन तीन रोमांचक मैच खेले गए। नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम ने इन मैचों की विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल प्रमुख हारून चौधरी ने इन मुकाबलों का विवरण साझा किया। पहला मैच एचए ट्रेडर्स और फ्रेंड क्लब के बीच खेला गया। एचए ट्रेडर्स ने 10 ओवर में 55 रन बनाए। फ्रेंड क्लब ने 7 ओवर में 56 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला नेचुरल स्टार और बरेली रॉयल के बीच हुआ। नेचुरल स्टार ने 10 ओवर में 59 रन बनाए। बरेली रॉयल ने 4 ओवर शेष रहते 61 रन बनाकर जीत हासिल की। तीसरा मैच आयत ट्रेडर्स और रावत अकादमी के बीच खेला गया। आयत ट्रेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 75 रन बनाए। जवाब में रावत अकादमी 10 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी और मैच हार गई। संवाद