महिला सिपाहियों के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट
भमोरा। सोमवार रात थाना क्षेत्र के एक ढाबा पर चाय पीने के लिए रुकीं दो महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी करना तीन छात्रों को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर क्राइम राकेश सिंह ने बताया अलीगंज थाने में तैनात दो महिला सिपाही अपने-अपने पति के साथ शॉपिंग करने बरेली गई थीं। वापस लौटते समय रामपुरा मोड़ के पास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गईं। महिला सिपाही का पति गाड़ी ढाबे के आगे लगाकर चाय लेने चला गया। तभी ढाबे से खाना खाकर निकले इंटर के तीन छात्रों ने सादा कपड़ों में बैठीं महिला सिपाहियों के साथ बदसलूकी करने लगे। इसमें से एक महिला सिपाही के पति ने विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। मारपीट शुरु कर दी। तभी महिला सिपाही ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले आई। इसमें से एक महिला सिपाही के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंटर के छात्रों को जेल भेज दिया। संवाद