बरेली। इज्जतनगर स्टेशन और दोहना हाल्ट के बीच स्थित तीन रेलवे क्रॉसिंग बुधवार को बंद रहेंगी। कर्मपुर चौधरी, एयरफोर्स और कत्था फैक्टरी रेलवे क्रॉसिंग बुधवार को सुबह पांच से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। तीनों रेलवे क्रॉसिंग की वार्षिक मरम्मत और ओवरहॉलिंग की जाएगी। इस दौरान कत्था फैक्टरी और एयरफोर्स रेलवे क्रॉसिंग के लोग दोपहिया वाहनों के साथ शहीद गेट क्रॉसिंग से निकल सकेंगे। करमपुर चौधरी रेलवे क्रॉसिंग का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।