फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में मंत्री के आवास पर तैनात मुख्य आरक्षी सहित तीन लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सड़क हादसे में मंत्री के सुरक्षा गार्ड के सिपाही सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया। वहां से सुरक्षा गार्ड की हालत गंभीर होने पर उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे स्टेशन रोड स्थित पशुधन मंत्री के आवास पर तैनात मुख्य आरक्षी कमांडर देवेंद्र सिंह बुधवार रात खाना खाने के बाद आवास के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह व कचूरडांडी गांव निवासी बाइक सवार युवक निहाल व अजय पाल गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर घायल मुख्य आरक्षी देवेंंद्र सिंह को रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें