फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप, तीन नामजद

Sat, 12 Sep 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मोहल्ला खेड़ा निवासी नरेश ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग के आरोप में सुमारुद्दीन, अमीर अहमद उर्फ जानी और जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर से बाहर निकले तो वहां आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उन लोगों ने रंजिशन गाली-गलौज की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। नरेश के बाएं हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर छोटे भाई मनोज व परिवार की महिलाएं आईं। उनको देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। नरेश के मुताबिक, आरोपियों के साथ उनकी मुकदमेदारी चल रही है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रामवीर प्रजापति, गुड्डू फौजी, जयदीप पाराशरी आदि ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें