बरेली होकर गुजरेंगी कई विशेष ट्रेनें (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने बरेली होते हुए तीन जोड़ी यानी छह और होली विशेष गाड़ियों की समय सारिणी घोषित की है। ये गाड़ियां योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कटिहार और फिरोजपुर-दानापुर के बीच सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी। आरक्षित श्रेणी की गाड़ियों में टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है। रेलवे अब तक कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर चुका है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
- 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 26 फरवरी और दो मार्च को रात 10.10 बजे ऋषिकेश से चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:02 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 28 फरवरी और चार मार्च को दोपहर 1:55 बजे कोलकाता से चलने के बाद अगले दिन शाम 4:20 बजे बरेली आएगी और रात 10:25 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
- 04614 अमृतसर-कटिहार विशेष ट्रेन 25 फरवरी, एक व पांच मार्च को दोपहर 2:15 बजे अमृतसर से चलकर रात 1:14 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात एक बजे कटिहार पहुंचेगी। 04613 कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन 27 फरवरी, तीन व सात मार्च को सुबह चार बजे कटिहार से चलने के बाद अगले दिन रात 1:15 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन दोपहर 2:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 04616 फिरोजपुर-दानापुर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलने के बाद रात 1:10 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। 04615 दानापुर-फिरोजपुर विशेष गाड़ी 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।