फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुकान बेचने के बहाने तीन लाख 97 हजार रुपये हड़पे, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के रम्पुरा कमन निवासी विनोद राठौर ने थाने में रविवार को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जमीन दिखाकर लाखों रुपये की बेईमानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि विनोद ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पुष्पेंद्र से हुई थी, जिसने ट्रांसपोर्ट नगर में एक दुकान का सौदा किया था। इसके लिए उसने तीन लाख 97 हजार रुपये ऑनलाइन व तीन लाख नकद रुपये लिए थे, लेकिन उसके बाद बैनामा नहीं कराया। 12 तारीख को जब उक्त लोग सिमरा हरिचंद्र गांव के पास मिले तो विनोद ने उनसे अपने पैसे मांगे तो पुष्पेंद्र कुमार निवासी लक्ष्मी नगर, थाना इज्जतनगर, जगदीशपाल, सतेंद्र कुमार निवासी फाजिलपुर सेंथल ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें