फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुरक्षित सफर के लिए विकसित होंगे तीन चौराहे, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 13 Feb 2024 03:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में गांधी उद्यान, चौकी चौराहा व दामोदर स्वरूप पार्क चौराहे को सुरक्षित सफर के अनुकूल बनाने के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त, आईजी और एसएसपी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गांधी उद्यान, चौकी चौराहा व दामोदर स्वरूप पार्क चौराहे को सुरक्षित सफर के अनुकूल बनाने के लिए विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तीनों चौराहों का निरीक्षण कर यह समझने का प्रयास किया कि इसे कैसे विकसित किया जाए कि यातायात सुगम रहे और हादसों की आशंका भी न रहे। 

विज्ञापन


गांधी उद्यान चौराहे की डिजाइनिंग को लेकर भी अधिकारियों ने मंथन किया। अधिकारियों ने यातायात पुलिस, बीडीए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की। अधिकारी अभी एक बार और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद चौराहों को सजाने-संवारने के साथ लोगों को सुरक्षित सफर की सौगात देने की कार्ययोजना पर अमल किया जाएगा। 

विज्ञापन

फ्लाईओवर बनाने के लिए बनेगी कार्ययोजना 
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए चौराहों को री-डिजाइन किया जाएगा। बीसलपुर चौराहा, डोहरा रोड तिराहा, सुरेश शर्मानगर चौराहा, संजय नगर तिराहा व 100 फुटा तिराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए कार्ययोजना बनेगी। अर्बन हाट से गांधी उद्यान तक अंडरपास (भूमिगत पैदल पथ) बनाए जाने के लिए पीपीपी मोड पर प्रक्रिया शुरू होगी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें