बरेली। सुभाष नगर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह फायरिंग करने वाले दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। थाना क्षेत्र में बालाजी मंदिर के नजदीक रहने वाले शिवचंद पांडेय ने 15 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनके ऊपर कल्लू व उसके भाई समेत तीन आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इससे थाना पुलिस ने तिरुपति धाम करगैना निवासी आरोपी कल्लू उर्फ रोहित, उसके भाई मोहित और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों भाइयों समेत सीबीगंज क्षेत्र में सराय तल्फी निवासी रिंकू यादव उर्फ युवराज को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद