बरेली। शनिवार शाम नकटिया के पास बड़ा बाईपास पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कार जलकर राख हो गई, लेकिन इससे पहले ही व्यवसायी समेत कार में सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचा ली। कर्मचारी नगर निवासी सौरभ मित्तल प्लाईवुड व्यापारी हैं। वह अपने दो संबंधियों के साथ बड़ा बाईपास के एक ढाबे पर अपनी कार से खाना खाने गए थे। शनिवार रात आठ बजे वापस आते समय बड़ा बाईपास पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग देखकर सौरभ मित्तल ने कार साइड में लगाई। तब तक आग काफी भड़क गई थी। यह देखकर कार सवार लोगों में चीखपुकार मच गई और वह कूद पडे़। इसके बाद फायरब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही कार जलकर राख हो चुकी थी। ब्यूरो