बरेली के 300 बेड अस्पताल में वेंटीलेटर लगाने पहुंचे इंजीनियर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। तीन सौ बेड के अस्पताल को कोविड एल-2 अस्पताल में तब्दील करने के लिए मंगलवार सुबह यहां वेंटिलेटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
सोमवार देर रात ही ये वेंटिलेटर लखनऊ से यहां पहुंचे थे। सुबह वीएनवाई हेल्थ केयर की टीम ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल से मुलाकात की। इसके बाद तीन सौ बेड के अस्पताल में वेंटिलेटर लगाने का काम शुरू कर दिया। इंजीनियर योगेश पटेल ने बताया कि अस्पताल में दो से तीन चरण में वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। सीएमएस डॉ. वागीश वैश्य के मुताबिक शुरूआत में दो वार्ड में छह और चार वेंटिलेटर लगाए जा रहे हैं। अस्पताल के सभी मरीजों को फेज-2 में शिफ्ट कर दिया गया है। वेंटिलेटर लगाने के साथ लैब, वार्डों को सैनिटाइज करने और फिटिंग का भी काम चल रहा है।