फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में गिरे तीन मकान, मदद की गुहार

Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। लगातार बारिश से आलमपुर जाफराबाद के गांव बामियाना व सुल्तानपुर और मझगवां ब्लॉक के गांव मिर्जापुर में तीन मकान ढह गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। बमियाना के जाफर के मकान पर खपरैल की छत पड़ी थी। दीवार ढहने से मकान खपरैल सहित गिर गया। मलबे में दबे पशुओं को ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। सुल्तानपुर में कृपाल की खपरैल भी गिर गई। इसके मलबे में दबने से बकरी घायल हो गई। अनाज नष्ट हो गया। मिर्जापुर के गोविंद राम के घर की दीवार गिर गई। उन्होंने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। पंचायत सहायक गीता देवी ने मकान गिरने की सूचना अधिकारी को दी। एसडीएम आंवला सुशील कुमार ने बताया कि टीम भेजकर मुआयने के बाद पीड़ितों को सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें