फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन की हत्या में शामिल तीन दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में मार डाला था, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भुता। पवन हत्याकांड में शामिल उसके तीन दोस्तों को पुलिस ने पांच दिनों बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से खपरैल की एक नरिया भी बरामद की गई है। शराब के नशे में खपरैल की नरिया से कुचलकर पवन की हत्या कर आरोपी फरार हो गए।

थाना क्षेत्र के ग्राम पहरापुर वसावन नगरिया में शुक्रवार को शराब के नशे में तीन दोस्त पवन को घर से ले गए, जहां अगले दिन उसका शेव खेत में मिला। पवन के चचेरे भाई धीरेंद्र ने तीनों दोस्तों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, तब से पुलिस इन तीनों की तलाश रही थी। तीनों हत्यारोपी राजीव, बिजेंद्र, विनोद घर से फरार चल रहे थे। मंगलवार को थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने पुलिस के साथ गूंगा पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तीनों हत्यारोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








आरोपियों ने दी सफाई, गिरने से घायल हो गया तो की हत्या



पुलिस को आरोपियों ने बताया कि तीनों लोगों ने पवन के साथ शुक्रवार रात शराब की पार्टी की थी। उसी समय पवन के दरवाजे पर धक्का मुक्की में हो गई थी। पवन जमीन पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई थी। वह पवन को लेकर केसरपुर चले गए थे। वहां रात में कोई डॉक्टर नहीं मिला। उसके बाद हम केशरपुर पहुंचे जहां शराब पी। बाइक से आगे रवाना हुए तो बाइक पर पीछे बैठा पवन फिर रास्ते में गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। वह बोल नहीं पा रहा था। हम लोगों ने घबराकर पवन को गन्ने के खेत में डाल दिया। हमने सोचा कि अगर पवन बच गया तो हम फंस जाएंगे। डर की वजह से पवन के सिर को खपरैल की नरिया से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें