फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार तीन बच्चे गिरे, ब्लेडयुक्त तार लगने के बाद हुए गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। स्कूल से घर आ रहे बाइक पर सवार तीन बच्चे ट्रैक्टर की टक्कर के बाद गिर पड़े और ब्लेडयुक्त तार लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव भगवानपुर कुंदन (निवड़िया) के गजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजे फतेहगंज पूर्वी बिलपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार शाम स्कूल से अवकाश के बाद उनका बड़ा बेटा अंकित बच्चों को बाइक पर बैठाकर गांव आ रहा था। तभी निवड़िया गांव की मढ़ी से आगे बिलपुर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। इसके बाद बाइक सहित बच्चे (अंकित,सनी और नितिन) सड़क किनारे एक खेत में छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए लगाए गए ब्लेडयुक्त तारों पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। गजेंद्र ने बताया कि अभी पुलिस को कोई सूचना नही दी गई है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें