फतेहगंज पूर्वी। खली खाने से तीन भैंसों की मौत के बाद थाना क्षेत्र के गांव गुलनगरा के बलवीर सिंह ने एक डेयरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को उन्होंने गांव में संचालित एक कंपनी की डेयरी से भैंसों को खिलाने के लिए खली का कट्टा खरीदा। उसी से उन्होंने अपनी तीन दुधारू भैंसों को खली खिलाई थी। इसके बाद से ही भैंसों की हालत बिगड़ने लगी। बलवीर ने फतेहगंज के राजकीय पशु अस्पताल के डॉक्टर को भी बुलाकर उपचार कराया, लेकिन दो भैंस की 15 अगस्त को और एक भैंस की 16 को मौत हो गई। बलवीर ने आरोप लगाया है कि उस खती में कोई जहरीला पदार्थ था। पुलिस ने मधुसूदन डेयरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस द्वारा भैंसों का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद