फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 30 किलो डोडा के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
आंवला। डोडा के साथ पकडे गए आरोपी
विज्ञापन
आंवला। पुलिस ने शुक्रवार की रात आंवला-बिसौली रोड से तीस किलो डोडा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात जब पुलिस टीम आंवला-बिसौली रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैरियर लगाकर एक पिकअप गाड़ी को रोका तो ड्राइवर ने खुद को पंजाब का निवासी बताया। पुलिस ने चकसिंघा गांव थाना गढशंकर जिला होशियारपुर पंजाब निवासी आरोपी ड्राइवर मुख्तयार सिंह, मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी हरि किशोर उर्फ हरिया व हरिनंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें