शीशगढ़। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर बिना लाइसेंस भैंस का मांस बेचते तीन लोगों को गिरफ्तार कर मौके से उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों मांस तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा में घर के सामने गली में खुले में भैंस को मारने की सूचना पर छापे मारी तो वहां तीन आरोपी थे। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया तो उन्होंने इसे भैंस का मांस बताया। पुलिस ने मौके से भैंस का 40 किलो मांस सहित काटने के औजार बरामद किए हैं। तीनों आरोपी तौसीफ, बबलू व नाजिया निवासी मोहल्ला शेखूपुरा के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद