बिशारतगंज। पुलिस ने 17 जुलाई को हुई छिनैती का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर पराउहाउद्दीनपुर गांव के पास विशाल साहू और उनकी पत्नी राधा से दो मोबाइल फोन, एक हैंडवॉच और पांच हजार रुपये नकदी से भरा पर्स छीन लिया गया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम मधुसूदन दुग्ध फैक्टरी के पीछे से अभ्युदय, रोहित और वैभव पाल को पकड़ा। उनके पास से छीने गए दो मोबाइल फोन, हैंडवॉच और 750 रुपये नकदी बरामद हुई। वारदात में इस्तेमाल बाइक गांधी उद्यान के बाहर से चोरी की गई थी। वैभव पाल ने दोस्त अंश गुप्ता के साथ बाइक चोरी करने की बात कबूली। अभ्युदय पर आंवला व बिशारतगंज में पांच, रोहित पर बिशारतगंज व सिरौली में दो-दो मामले दर्ज हैं। सीओ आंवला हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गाय है।