आंवला। क्षेत्र के टांडा गांव में बीएलओ मोरपाल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और हवाई फायर करने के आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार किया गया है।
मोरपाल विधानसभा बिथरी चैनपुर का बीएलओ हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उसकी पत्नी व बच्चों को राजकुमार ने गली में गालियां दीं। मोरपाल को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सरकारी स्कूल के पास की गली के आवागमन को लेकर मोरपाल से उसका विवाद था। रामकुमार गली को अपनी जमीन बताता है, जबकि मोरपाल उसे सार्वजनिक रास्ता कहता है। इसी विवाद की रंजिश में उसने फायरिंग की थी। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।