फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद को उड़ाने की धमकी - संशोधित

विज्ञापन
बरेली : शाही जामा मस्जिद।
विज्ञापन
बरेली। शहर की शाही जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम को गोली मारने की धमकी दी गई है। हाथ से लिखा इस आशय का पत्र मस्जिद की दीवार पर चस्पा मिला है। मस्जिद प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां की तहरीर पर थाना किला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के मुख्य द्वार के बराबर की दीवार पर चस्पा पत्र में हाथ से लिखा गया है- ‘किसी भी जुमे को मस्जिद में बम रखा जाएगा। इस इमाम को निकाला जाए। मस्जिद से दूर रहें, खुर्शीद आलम को निकाला जाए, नहीं निकाला तो गोली पड़ेगी’। धमकी की खबर लगते ही तमाम लोग मस्जिद पर जमा हो गए। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां ने उन्हें समझाबुझाकर वापस भेजा।
सूचना दिए जाने के बाद पहले किला पुलिस और फिर शाम को एसपी सिटी राहुल भाटी और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर किला अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर धमकी भरा पत्र चस्पा करने वाले की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

माहौल खराब करने की कोशिश
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उम्मीद है कि धमकी देकर दहशत पैदा करने वाले को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने बताया यह मामला बहुत सुबह का लगता है। किसी अज्ञात शख्स ने चिट्ठी चस्पा की है। उन्हें इसका कई घंटे बाद पता चला। किसी ने आकर पत्र के बारे में बताया। यह माहौल खराब करने की कोशिश है।
जामा मस्जिद और शहर इमाम को धमकी मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मस्जिद और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लगातार पुलिस पिकेट मौजूद रहेगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी

जामा मस्जिद पर पोस्टर चिपका मिलने के बाद मौके पर जानकारी लेते एसपी सिटी - संवाद

जामा मस्जिद पर पोस्टर चिपका मिला - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें