फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं उनका फॉर्म जरूर भरवाएं: अधीर

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता - स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को मतदाता सूची गहन परीक्षण के द्वितीय चरण को लेकर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अधीर सक्सेना ने कहा कि जो लोग मतदाता बनने से वंचित रह गए हैं, द्वितीय चरण में ऐसे लोगों को फॉर्म-06 को भरना होगा। संगठन की ओर से नियुक्त बीएलए और शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने बूथ पर प्रथम चरण में मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों का फाॅर्म-06 भरवाएं। मंडल अध्यक्ष इस बात को ध्यान में रखें कि उनके क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक पात्र मतदाता का फॉर्म जरूर भरा जाए। कोई दिक्कत आए तो महानगर संगठन से संपर्क करें। मतदान प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और किसी को इससे वंचित नहीं किया जा सकता। बैठक में भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, गुलशन आनंद, अनिल कुमार एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें