फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली विस्फोट कांड: छह मौतों के बाद जागे अफसर, अब खंगालेंगे जिला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Fri, 04 Oct 2024 07:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

डीएम ने कहा कि अगर जिले में कहीं आगजनी या विस्फोट हुआ तो एसडीएम, सीओ, थाना-चौकी प्रभारी के साथ ही बीट आरक्षी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम एसएसपी ने किया पटाखों की दुकानों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में बुधवार को हुए धमाके में छह लोगों की मौत के बाद जिम्मेदार जागे हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने साप्ताहिक अभियान चलाकर अवैध पटाखा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अगर जिले में कहीं आगजनी या विस्फोट हुआ तो एसडीएम, सीओ, थाना-चौकी प्रभारी के साथ ही बीट आरक्षी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम प्रथम व द्वितीय, सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग के अफसरों को आतिशबाजी के अवैध निर्माण और भंडारण पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। जिन फैक्टरियों के पास लाइसेंस है, उनका भी निरीक्षण किया जाएगा। वीडियोग्राफी होगी। डीएम और एसएसपी इसका सत्यापन करेंगे। निर्धारित स्थान के अलावा अन्य कहीं पटाखों का भंडारण या निर्माण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फायर प्रूफ बनाई जाएं अस्थायी दुकानें
ग्रामीण इलाकों में पटाखों की फुटकर बिक्री के लिए जल्द स्थलों का चयन करके उनके सत्यापन और नियमानुसार लाइसेंस देने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक बिक्री स्थल का सीमांकन होगा। अस्थायी दुकानों में कपड़ा, टेंट, लकड़ी का प्रयोग नहीं होगा। दुकान फायर प्रूफ होगी और लोहे की चादर, पाइप का प्रयोग होगा। इसकी जांच भी होगी। बालश्रम पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अग्निशमन की सभी व्यवस्थाएं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया टीमें भी रखेंगी नजर
जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों को अवैध पटाखा फैक्टरियों और गोदामों को खोजने के निर्देश दिए हैं। नियमानुसार संचालित दुकानों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीमों को जांच के बाद नौ अक्तूबर तक निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

डीएम-एसएसपी ने की जांच
डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को सौ फुटा रोड स्थित पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया। लाइसेंस की वैधता, भंडारण क्षमता आदि के बारे में जांच के निर्देश दिए। मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस नवीनीकरण न करने और प्रतिष्ठान को बंद कराते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें