फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोते रहे जिम्मेदार... अब तीन दिन में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन से पहले कांवड़ यात्रा वाले मार्ग को गड्ढामुक्त कराना नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। नगर आयुक्त ने इसको लेकर निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश तो दे दिए हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसी दिन सावन का पहला सोमवार भी है। शहर के तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। यहां कांवड़ियों को गड्ढों और जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है। इस बार मुख्यमंत्री ने सभी कांवड़ मार्गाें को 15 जुलाई तक दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

बीते साल मैट पर निकाला गया था जत्था
वनखंडीनाथ मंदिर की ओर से जाने वाले पर गहरे गड्ढों के साथ ही जलभराव की स्थिति बनी रहती है। अधिकारी समय से जागते तो यहां नई सड़क का निर्माण हो सकता था। बीते साल भी यहां गड्ढों में भराव डालकर और मैट बिछाकर जत्थे को निकाला गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें