फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक की हत्या के आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 03 Aug 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिपरथरा गांव में युवक की हत्या के आरोपी कल्लू सिंह, आकाश सिंह और अक्कू को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी सचिन की पत्नी ने एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटा पैदा होने की खुशी में आरोपियों ने लड्डू खिलाने को कहा बेटे ने इससे मना कर दिया। आरोप है कि इसको लेकर कल्लू सिंह, आकाश सिंह, अक्कू और विकास ने पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई।
तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। चौथा आरोपी विकास अब भी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
बरेली। पिपरथरा गांव में अनुसूचित जाति के युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई करने से हुई मौत के मामले में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल गांव पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी से पीड़ित परिवार की फोन पर बातचीत भी कराई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा के नेता चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान दिनेश दद्दा, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, जिला सचिव निशाकत अली, कमरगनी, कमरुद्दीन सैफी, जिला महासचिव उवैस खान, उल्फत सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें