बरेली। पशुपालन विभाग की ओर से आईवीआरआई को भेजे गए लंपी वायरस के 30 संदिग्ध पशुओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। सभी नमूने निगेटिव आए हैं। ये नमूने क्योलड़िया और मौजमपुर गांव के पशुओं के थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि अभी पांच अन्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके सोमवार तक मिलने की उम्मीद है।