फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकारउद्दीन को जेल भेजने के तीस घंटे बाद उसकी तहरीर पर लिखी रिपोर्ट

Wed, 10 May 2023 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। गोलीकांड के आरोपी विकारउद्दीन को जेल भेजने के 30 घंटे बाद थाना पुलिस ने उसकी तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी लगभग समान धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस तरह फिलहाल दोनों पक्ष बराबर के कसूरवार हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंचा में सप्ताह भर पहले सभासद के चुनाव को लेकर हुए विवाद में गोलियां तड़तड़ाई थीं। इसमें सभासद प्रत्याशी सबली पक्ष के लोग घायल हुए थे। तब सभासद प्रत्याशी फरहत नाज पक्ष के दस नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला एवं बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल से हकीमउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमे में आरोपी विकारउद्दीन व उसके भतीजे बिलाल शेख अजहरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे बंदूक बरामद करने का प्रयास करती रही। रविवार को पुलिस ने विकारउद्दीन व बिलाल शेख को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना वाले दिन से ही दूसरा पक्ष अपना मुकदमा दर्ज कराने के लिए पैरवी करा रहा था। फरीदपुर पुलिस ने उस वक्त तो विकारउद्दीन पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया था। चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता देख सोमवार रात नौ बजे फरीदपुर पुलिस ने विकारउद्दीन की तहरीर पर दूसरे पक्ष के भी दस नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ बलवा एवं हत्या की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
हैरत की बात है कि जिस विकारउद्दीन के नाम से तहरीर दी गई, उसे पुलिस एक दिन पहले ही सात मई की दोपहर जेल भेज चुकी है। उसके जेल जाने के करीब 30 घंटे बाद आठ मई की शाम नौ बजे पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि विकारउद्दीन ने किसी अन्य के माध्यम से तहरीर भिजवाई। उसके साथ मेडिकल रिपोर्ट भी भेजी गई, इसके आधार पर विकारउद्दीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें