फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाखों रुपये का जेवर व माल ले गए चोर, कमरे में लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात किसान के घर में घुसे चोर लाखों रुपये मूल्य का सामान और जेवर चुराकर कमरे में आग लगाकर फरार हो गए। आगजनी के बाद गृहस्वामी और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पुलिस को बुलाकर सूचना दी गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम डबरा में शनिवार को गृहस्वामी तुलाराम व उनके परिजन सो रहे थे। चोर दीवार बांधकर किसी तरह घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने का एक हार, चार जोड़ी कुंडल, सोने की चूड़ी, टीका, अंगूठी व आदि की चोरी की। जाने से पूर्व संदूक में रखे कपड़ों में आग लगा कर फरार हो गए। तभी धुआं उठने व आहट होने पर परिजन जाग गए। शोर होने पर ग्रामीण जुट गए। आग बुझाने के बाद चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई चोर हाथ नहीं आया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
इन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं
बुधवार की रात्रि को भी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मगरसा में एक ही रात चोर दो घरों को निशाना बनाकर दो किसानों के घरों में नकब लगाकर 60,000 नकदी सहित अन्य कीमती सामान व जेवर लेकर भाग गए थे, लेकिन इन चोरियों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इस कारण क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, थाना अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि चोरियों का शीघ्र खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें