फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार घरों से हजारों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। शनिवार रात कस्बे के तीन अलग-अलग स्थानों से चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की तीनों घटनाएं थाने के ईर्द-गिर्द होने से लोगों में दहशत है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड एक निवासी बृजलाल मौर्य का मझगवां रोड पर बरात घर एवं टेंट हाउस की दुकान है। चोर बरात घर के बाहर 10 हॉर्स पावर के दो जनरेटर की मोटर चोरी कर ले गए। मंदिर के बराबर में सोनी साहू का घर है। उनकी पत्नी किशोरी देवी ने बताया कि चोर घर के सामने से उनकी करीब 45000 रुपये की मिर्ची की बोरी ले गए। मंदिर से कुछ आगे मझगवां रोड किनारे हाजी ब्रिक फील्ड के मालिक जोएब अंसारी का कृषि फार्म है। चोर वहां बने निजी नलकूप के ताले तोड़कर उनका 10 हॉर्स पावर का डबल व्हील इंजन चोर चुरा ले गए।
वार्ड 11 निवासी शामीर कुरैशी ने बताया कि अलीगंज रोड पर ही उनका अमरूद का बाग है। इसमें सिंचाई के लिए पंपसेट इंजन लगा है। शुक्रवार की रात चोर उसका सामान खोल ले गए थे। पांच दिन पहले चोर अंटूआ गांव निवासी इमरान की भिंडौरा अड्डा स्थित बाइक सर्विस की दुकान से वाहन धुलाई पंप की मोटर चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव भिडौरा एवं चुरहा में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

नकब लगाकर नकद एवं लाखों के गहने ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी। घर में नकब लगाकर घुसे चोर नकद सहित लाखों के गहने लेकर रफ्फू-चक्कर हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव हरेली निवासी भानुप्रताप ने बताया कि वह शनिवार रात अपनी बड़ी बेटी, जो कि बीमार थी, उसे देखने फरीदपुर गए हुए थे। घर में सिर्फ छोटी बेटी थी। रविवार सुबह जब बेटी सोकर उठी तो उसने देखा कि मकान के पीछे की दीवार कटी हुई थी। कमरे में रखे उसकी बहन के जेवरात और कुछ रुपये चोरी हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने आकर जांच-पड़ताल की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें