फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेट्रोल पंप से दो बाइक सहित दस हजार की नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे के बाइपास पर मझगवां मार्ग स्थित प्रेम फिलिंग स्टेशन से शनिवार चोर दो बाइक सहित हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप सेल्समैन रविंदर कुमार के अनुसार शनिवार रात वह अपने साथी बबलू के साथ ऑफिस की छत पर बने कमरे में सोए हुए थे। रात्रि में किसी समय चोर छत पर चढ़ आए। आफिस की चाबी लेकर नीचे उतरकर अलमारी में रखे 9600 रुपये एवं परिसर में खड़ी दो बाइक चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। पेट्रोल पंप मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह सुबह तड़के जब घर से पंप पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
सीसी कैमरे के फुटेज में चार चोर दिखाई दे रहे हैं। चोर रात डेढ़ बजे पेट्रोल पंप पर दाखिल हुए। इसी बीच दो बजे डायल 112 पुलिस भी पंप पर गई, जो कुछ देर बाद वापस चली गई। इस बीच चोर छुप गए। पुलिस के जाने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हल्का इंचार्ज एसआई यशपाल सिंह ने बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें