हाफिजगंज। घर में नकब लगाकर 12 हजार की नकदी और जेवर चोर चुरा ले गए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।थाना हाफिजगंज के गांव सवारखेड़ा निवासी महेशचंद्र ने कहा कि वह परिवार के साथ घर के आंगन में सोए हुए थे। मंगलवार की रात में किसी समय चोर मकान में नकब लगाकर घर में घुस आए। संदूक का ताला तोड़कर 12400 रुपये व दो मंगलसूत्र, पांच पैडिल, एक टीका, दो झुमकी, एक बिछुआ गुच्छा समेत दो लाख रुपये के जेवर, कपड़ा, पांच किलो देशी घी, हेल्मेट चुराकर ले गए। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद