भुता। कस्बा क्षेत्र में वैष्णो धाम कॉलोनी में स्थित गल्ला गोदाम से चोर गेहूं, सरसो समेत लाखों रुपये का सामान लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस थाने में तहरीर दी है। पीड़ित गोदाम स्वामी अलीबाबू ने बताया कि उनकी कस्बा भुता में वैष्णो धाम कॉलोनी में गल्ला की दुकान है। रविवार रात उनकी दुकान का शटर काटकर चोर घुस आए और 70 क्विंटल गेहूं, आठ क्विंटल लाही व लाटा की बोरियां चुरा कर ले गए। गोदाम स्वामी ने यह भी बताया कि उनके गोदाम में ग्राम दौलतपुर निवासी रोहित गंगवार की 20 बोरी खाद भी रखी थी। चोर वह भी ले गए। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अब तक 25 से 30 घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है, लेकिन खुलासा किसी का नहीं हो सका है। संवाद