फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी चैनपुर में बेखौफ पशु चोरों ने चोरी कीं तीन भैंसें, CCTV में कैद वारदात

Sat, 03 Jun 2023 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं थम नहीं रही। शुक्रवार रात बेखौफ चोर मेहतरपुर करोड़ गांव से तीन भैंसें खोल ले गए। 
विज्ञापन
भैंस को लोडर में चढ़ाते चोर - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में पशु चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मेहतरपुर करोड़ गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन भैंसें चोरी कर लीं। पशु चोर भैंसों को लोडर में लादकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। 

विज्ञापन


गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तमंचे लेकर जाते पशु चोर दिखाई दे रहे हैं। पशु चोर अपना लोडर गांव के बाहर खड़ा करके आते हैं और अलग-अलग घरों से तीन भैंसें खोल ले जाते हैं। फुटेज में पशु चोर भैसों को वाहन में चढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस पशु तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है। 



बता दें कि इससे पहले भी इलाके में पशु चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक महीने के अंदर करीब दर्जन भर भैंस चोरी हो चुकी हैं। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस किसी पशु तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लगातार हो रही पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें