बरेली में चोरी की घटना का एक अजब मामला सामने आया है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन के रिक्शे से सिलिंडर चोरी कर लिया गया। रिक्शे से गैस सिलिंडर उठाकर ले जाता आरोपी का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
सीसीटीवी फुटेज में गैस सिलिंडरों से लदा रिक्शा एक गली में खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके आगे ऑटो खड़ा है। इसी दौरान एक युवक रिक्शे से एक गैस सिलिंडर उठाकर ऑटो में रखकर फरार हो जाता है। डिलीवरी मैन जब रिक्शे के पास पहुंचता है, तो उसे एक सिलिंडर कम मिला।
डिलीवरी मैन ने गैस एजेंसी संचालक और पुलिस को सूचना दी। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक कैमरे की फुटेज में युवक सिलिंडर लेकर भागते दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।