फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भगवान जी की दुकानें हैं, गिराकर देखें

Sat, 05 Mar 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
नगर
विज्ञापन
कहीं पीर तो कहीं भगवान के नाम पर सरकारी जमीन कब्जाने की होड़ लगी है। पहले दूसरे का गिराने की चुनौती दे रहे हैं। ईसाइयों की पुलिया पर ही देख लीजिए-सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर मंदिर की आड़ में आधा दर्जन से ज्यादा अनाधिकृत दुकानें बन गईं। बरेली विकास प्राधिकरण से इनका नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया। बीडीए ने दुकानों का चालान काटा। 26 अक्टूबर 2015 को ध्वस्त करने के आदेश भी किए लेकिन धार्मिक मामले की वजह से आदेश पर अमल कराने की हिम्मत नहीं पड़ी। मंदिर की आड़ में दुकान बनवाने साधु वेशधारी बृहस्पति गिरी ने बीडीए को चेतावनी दी कि ये भगवान जी की दुकानें है। बीडीए में हिम्मत है तो गिराकर देखे। पता चल जाएगा और बीडीए वालों की हवा सरक गई।
विज्ञापन

श्यामगंज से सेटेलाइट रोड पर ईसाइयों की पुलिया के निकट मंदिर में चौमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी लगी हैं। देखते-देखते मंदिर के दोनों साइड में आधा दर्जन से ज्यादा पक्की दुकानें बन गई। 14 जुलाई 2015 को बीडीए ने थाना प्रभारी बारादरी कोतवाली को दुकानों का निर्माण रोकने के आदेश दिए। 15 जुलाई को नोकझोंक के बीच दुकानें सील कर दी गईं। बीडीए उपसचिव ने थाना प्रभारी को लिखे पत्र में कहा कि मंदिर स्थल पर सतत निगरानी रखें क्योंकि ये स्थल संवेदनशील है। साधु वेशधारी अराजकतत्व दुकानें बचाने के लिए धर्म की आड़ लेकर माहौल खराब कर सकते हैं। बीडीए ने अनाधिकृत निर्माण में बृहस्पति गिरी को सुनवाई के लिए नोटिस भेजे। वह सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुए। बीडीए से 26 अक्टूबर 2015 को इन दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हो गए। बृहस्पति गिरी की भगवान की आड़ में दी गई धमकी से डरे बीडीए अफसर चार महीने बाद भी अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त करने के अपने ही आदेश पर अब तक अमल नहीं कर पाये। पुलिस भी मामला धार्मिक बताकर पल्ला झाड़ रही है जबकि मामला धार्मिक आस्था का न होकर दुकानदारी का है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें